वेजिटेरियन और वीगन में अंतर को लेकर (Vegetarian VS Vegan in Hindi) लोगों के मन में सवाल हैं जिसका सीधा सा मतलब है कि दोनों एक दूसरे से बहुत भिन्न हैं. कई लोग आज भी यह मानते हैं कि वेजिटेरियन डाइट और वीगन डाइट दोनों एक ही है लेकिन यह बिल्कुल गलत है. वेजिटेरियन और वीगन डाइट दोनों में मांस का सेवन नहीं होता है यह दोनों में समानता है.
फिट और हेल्दी रहने के लिए लोगों में वीगन डाइट और वेजिटेरियन डाइट फॉलो करने का ट्रेंड चल रहा है. ऐसे में वीगन डाइट और वेजिटेरियन डाइट के बीच अंतर को समझना बहुत जरूरी है.
वेजिटेरियन और वीगन में अंतर को (Vegetarian VS vegan in Hindi) जानने के लिए सबसे पहले हम दोनों का अर्थ जानेंगे उसके बाद एक टेबल बनाकर वेजिटेरियन और वीगन में अंतर जानेंगे.
वेजिटेरियन का अर्थ:- Vegetarian Diet में किसी भी तरह के मांस का सेवन नहीं किया जाता है लेकिन इसमें अनाज, फल, मेवे, दालें और नट्स के साथ डेयरी उत्पाद (दुग्ध, घी, छाछ, पनीर) और अंडों का सेवन किया जाता हैं.
👉 Vegetarian diet में लोग डेयरी उत्पादों और साथ ही पौधों से मिलने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं.
👉 वेजिटेरियन डाइट में अंडों का सेवन किया जा सकता है.
👉 वेजिटेरियन लोग मटन, चिकन आदि का सेवन नहीं करते हैं.
वीगन डाइट का अर्थ:- वीगन डाइट में डेयरी प्रोडक्ट (दुग्ध, घी, छाछ, पनीर आदि) और अंडों का सेवन भी नहीं किया जाता हैं. इसमें सिर्फ प्रकृति से प्राप्त खाद्य पदार्थों का उपयोग शामिल हैं.
👉 इसमें जानवरों से मिलने वाली किसी भी चीज का सेवन नहीं किया जाता है.
👉 इसमें सिर्फ पेड़ पौधों से मिलने वाले खाद्य पदार्थ ही शामिल हैं.
👉 वीगन डाइट में मीट, शहद, दूध, दही, सी फूड, चिकन ,अंडे, घी, मक्खन और मटन आदि चीजों का सेवन नहीं किया जाता है.
वेजिटेरियन और वीगन में अंतर (Vegetarian VS vegan in Hindi)
वेजिटेरियन और वीगन में अंतर (Vegetarian VS Vegan in Hindi) इसके मुख्य अंतरों को आपकी सुविधा के लिए बिंदुवार लिखा गया हैं ताकि समझने में आसानी रहे. वेजिटेरियन और वीगन डाइट में 10 मुख्य अंतर निम्नलिखित हैं-
1. परिभाषा–
वेजिटेरियन डाइट वह है जिसमें मांस और उससे जुड़े उत्पादों का सेवन नहीं किया जाता हैं लेकिन इसमें अंडे शामिल हैं. वीगन डाइट में मांस के साथ-साथ अंडों का सेवन भी नहीं किया जाता हैं.
2. डेयरी उत्पाद-
वेजिटेरियन डाइट में डेयरी उत्पाद शामिल होते हैं जैसे कि दूध, दही, छाछ, पनीर इत्यादि. जबकि वीगन डाइट में डेयरी प्रोडक्ट को शामिल नहीं किया जाता हैं.
3. रासायनिक पदार्थ–
वीगन डाइट में ऐसे खाद्य पदार्थों का चयन किया जाता है जो रासायनिक पदार्थों से निर्मित ना हो अर्थात् जो खाद्य पदार्थ बिना खाद के पैदा किए जाते हो. दुसरी तरफ वेजिटेरियन डाइट में रासायनिक पदार्थों से पैदा हुए खाद्य पदार्थ शामिल हैं.
4. शरीर को तैयार करना–
वीगन डाइट अपनाने से पहले उसके अनुरूप शरीर को तैयार करना जरूरी होता है जबकि वेजिटेरियन में इसकी जरूरत नहीं होती है.
5. उपलब्धता–
वेजिटेरियन खाद्य सामग्री आसानी के साथ उपलब्ध हो जाती है जबकि वीगन डाइट प्राप्त करने के लिए थोड़ी मशक्कत करनी पड़ती है. यदि आपको दूध की जरूरत हैं तो सोया मिल्क या काजू मिल्क बनाने में समय लग सकता हैं.
6. दायरा–
वेजिटेरियन लोग ज्यादातर जगहों पर पाए जाते हैं जबकि वीगन डाइट अभी नया नया है अतः इसको फॉलो करने वाले लोग बहुत कम है.
7. वजन कम करने में सहायक–
वीगन डाइट का उपयोग वजन कम करने में किया जाता है और यह वजन कम करने का सबसे बेहतरीन तरीका है वही वेजिटेरियन डाइट में आसानी के साथ वजन कम करना संभव नहीं है.
8. अंडो का सेवन–
वेजिटेरियन डाइट वाले अंडो का सेवन कर सकते हैं जबकि वीगन डाइट वाले अंडो का सेवन नहीं कर सकते हैं. “वेजिटेरियन और वीगन में अंतर” (Vegetarian VS vegan in Hindi) का मुख्य आधार हैं.
9. प्लांट बेस्ड डायट प्लान–
वीगन डाइट पूर्ण रूप से प्लांट बेस्ड डायट प्लान है जबकि वेजिटेरियन डाइट प्लान का दायरा थोड़ा बड़ा है. वेजिटेरियन और वीगन में अंतर (Vegetarian VS Vegan in Hindi) यह आधार बहुत महत्वपूर्ण हैं.
10. शहद का उपयोग–
क्योंकि शहद मधुमक्खियों से प्राप्त होता हैं इसलिए वीगन डाइट प्लान में इसको शामिल नहीं किया जाता हैं जबकि वेजिटेरियन डाइट प्लान में शहद शामिल होता है. वेजिटेरियन और वीगन में अंतर (Vegetarian VS Vegan in Hindi) को लेकर यह भी एक मुख्य बिंदु हैं.
दोस्तों उम्मीद करते हैं “वेजिटेरियन और वीगन में अंतर” (Vegetarian VS vegan in Hindi) पर आधारित यह लेख आपको अच्छा लगा होगा, धन्यवाद.
यह भी पढ़ें-
वजन बढ़ाने के लिए वेगन डाइट प्लान (Vegan Diet Plan For Weight Gain In Hindi)