List Of CM In Rajasthan In Hindi- साल 1949 से लेकर साल 2023 तक राजस्थान में 13 मुख्यमंत्री रह चुके हैं. राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूचि में राजस्थान के प्रथम मुख्यमंत्री हीरालाल शास्त्री से लेकर वर्तमान मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का नाम शामिल हैं. मोहन लाल सुखाड़िया राजस्थान के सबसे लम्बे समय तक इस पद पर रहने वाले मुख्यमंत्री हैं.
सुखाड़िया के बाद अशोक गहलोत का नाम आता हैं. इतना ही नहीं 3 बार प्रदेश में राष्ट्रपति शासन भी लग चूका हैं. इस लेख में आपको राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूचि (List Of CM In Rajasthan) दी गई हैं जो साल 1949 से 2023 तक की हैं.

राजस्थान के मुख्यमंत्रियों की सूचि (List Of CM In Rajasthan In Hindi)
राजस्थान के अब तक रहे 13 मुख्यमंत्रियों की सूचि निम्नलिखित हैं-
क्र.सं. | मुख्यमंत्री का नाम | कार्यकाल | पार्टी का नाम |
1. | हीरालाल शास्त्री | 7 अप्रैल 1949 से 5 जनवरी 1951 | कांग्रेस |
2. | कदाम्बी शेषाटार वेंकटाचार | 6 जनवरी 1951 से 25 अप्रैल 1951 | कांग्रेस |
3. | जयनारायण व्यास | 26 अप्रैल 1951 से 3 मार्च 1952 | कांग्रेस |
4. | टीकाराम पालीवाल | 3 मार्च 1952 से 31 अक्टूबर 1952 | कांग्रेस |
5. | जयनारायण व्यास | 1 नवंबर 1952 से 12 नवंबर 1954 | कांग्रेस |
6. | मोहन लाल सुखाड़िया | 13 नवंबर 1954 से 11 अप्रैल 1957 | कांग्रेस |
7. | मोहन लाल सुखाड़िया | 11 अप्रैल 1957 से 11 मार्च 1962 | कांग्रेस |
8. | मोहन लाल सुखाड़िया | 12 मार्च 1962 से 13 मार्च 1967 | कांग्रेस |
9. | राष्ट्रपति शासन | 13 मार्च 1967 से 26 अप्रैल 1967 | – |
10. | मोहन लाल सुखाड़िया | 26 अप्रैल 1967 से 9 जुलाई 1971 | कांग्रेस |
11. | बरकतुल्ला खान | 9 जुलाई 1971 से 11 अगस्त 1973 | कांग्रेस |
12. | हरिदेव जोशी | 11 अगस्त 1973 से 29 अप्रैल 1977 | कांग्रेस |
13. | राष्ट्रपति शासन | 29 अप्रैल 1977 से 22 जून 1977 | – |
14. | भैरों सिंह शेखावत | 22 जून 1977 से 16 फ़रवरी 1980 | जनता पार्टी |
15. | जगन्नाथ पहाड़िया | 6 जून 1980 से 13 जुलाई 1981 | कांग्रेस |
16. | शिवचरण माथुर | 14 जुलाई 1981 से 23 फ़रवरी 1985 | कांग्रेस |
17. | हीरालाल देवपुरा | 23 फ़रवरी 1985 से 10 मार्च 1985 | कांग्रेस |
18. | हरिदेव जोशी | 10 मार्च 1985 से 20 जनवरी 1988 | कांग्रेस |
19. | शिवचरण माथुर | 20 जनवरी 1988 से 4 सितम्बर 1989 | कांग्रेस |
20. | हरिदेव जोशी | 4 सितम्बर 1989 से 4 मार्च 1990 | कांग्रेस |
21. | भैरों सिंह शेखावत | 4 मार्च 1990 से 15 दिसम्बर 1992 | भारतीय जनता पार्टी |
22. | राष्ट्रपति शासन | 15 दिसम्बर 1992 से 4 दिसम्बर 1993 | – |
23. | भैरों सिंह शेखावत | 4 दिसम्बर 1993 से 29 नवंबर 1998 | भारतीय जनता पार्टी |
24. | अशोक गहलोत | 1 दिसंबर 1998 से 8 दिसंबर 2003 | कांग्रेस |
25. | वसुंधरा राजे सिंधिया | 8 दिसंबर 2003 से 11 दिसंबर 2008 | भारतीय जनता पार्टी |
26. | अशोक गहलोत | 12 दिसंबर 2008 से 13 दिसंबर 2013 | कांग्रेस |
27. | वसुंधरा राजे सिंधिया | 13 दिसंबर 2013 से 16 दिसंबर 2018 | भारतीय जनता पार्टी |
28. | अशोक गहलोत (वर्तमान) | 17 दिसंबर 2018 से अब तक…. | कांग्रेस |
सबसे अधिक समय तक राजस्थान के मुख्यमंत्री की लिस्ट List of CM In Rajasthan for the longest time
सबसे अधिक समय तक राजस्थान के मुख्यमंत्री रहने का रिकॉर्ड अशोक गहलोत के नाम हैं. सबसे अधिक समय तक राजस्थान का मुख्यमंत्री रहने के मामले में दूसरे नंबर पर मोहन लाल सुखाड़िया का नाम आता हैं. समय के अनुसार राजस्थान के सबसे समय तक मुख्यमंत्री रहने वाले नेताओं की लिस्ट इस तरह हैं-
क्र.सं. | मुख्यमंत्री का नाम | कार्यकाल अवधि | पार्टी का नाम |
1. | मोहन लाल सुखाड़िया | 16 वर्ष 6 माह 15 दिन | कांग्रेस |
2. | अशोक गहलोत | 14 वर्ष 11 माह 25 दिन (01/12/2023) | कांग्रेस |
3. | भैरों सिंह शेखावत | 10 वर्ष 5 माह 4 दिन | भारतीय जनता पार्टी |
4. | वसुंधरा राजे सिंधिया | 10 वर्ष और 8 दिन | भारतीय जनता पार्टी |
5. | शिवचरण माथुर | 5 वर्ष 2 माह 26 दिन | कांग्रेस |
6. | हरिदेव जोशी | 3 वर्ष 3 माह 20 दिन | कांग्रेस |
7. | जयनारायण व्यास | 2 साल 10 माह 7 दिन | कांग्रेस |
8. | बरकतुल्ला खान | 2 साल 1 माह 9 दिन | कांग्रेस |
9. | हीरालाल शास्त्री | 1 वर्ष 9 माह | कांग्रेस |
10. | जगन्नाथ पहाड़िया | 1 वर्ष 1 माह 11 दिन | कांग्रेस |
11. | टीकाराम पालीवाल | 7 माह 29 दिन | कांग्रेस |
12. | कदाम्बी शेषाटार वेंकटाचार | 3 माह 19 दिन | कांग्रेस |
13. | हीरालाल देवपुरा | 16 दिन | कांग्रेस |
राजस्थान में राष्ट्रपति शासन अवधि
राजस्थान में अब तक 3 बार राष्ट्रपति शासन लग चूका हैं. राजस्थान में पहली बार राष्ट्रपति शासन 13 मार्च 1967 से 26 अप्रैल 1967 तक लगा था. राजस्थान में दूसरी बार राष्ट्रपति शासन 29 अप्रैल 1977 से 22 जून 1977 तक और तीसरी बार 15 दिसम्बर 1992 से 4 दिसम्बर 1993 तक राजस्थान में राष्ट्रपति शासन रहा.
राजस्थान में कुल 1 साल 3 माह 10 दिन तक राष्ट्रपति शासन रहा.
राजस्थान में कांग्रेस मुख्यमंत्रियों की सूचि List Of CM In Rajasthan (Congress)
क्रम संख्या | राजस्थान में कांग्रेस मुख्यमंत्री का नाम |
1 | हीरालाल शास्त्री |
2 | कदाम्बी शेषाटार वेंकटाचार |
3 | जयनारायण व्यास |
4 | टीकाराम पालीवाल |
5 | मोहन लाल सुखाड़िया |
6 | बरकतुल्ला खान |
7 | हरिदेव जोशी |
8 | जगन्नाथ पहाड़िया |
9 | शिवचरण माथुर |
10 | हीरालाल देवपुरा |
11 | अशोक गहलोत |
राजस्थान में बी.जे.पी. मुख्यमंत्रियों की सूचि List Of CM In Rajasthan (BJP)
राजस्थान में अब तक 2 बार भारतीय जनता पार्टी के मुख्यमंत्री रहे हैं. राजस्थान में बी.जे.पी. मुख्यमंत्रियों की सूचि List Of CM In Rajasthan (BJP) निम्नलखित हैं-
क्रम संख्या | राजस्थान में बी.जे.पी. मुख्यमंत्री का नाम |
1. | भैरों सिंह शेखावत |
2. | श्रीमती वसुंधराराजे सिंधिया |
FAQ
1. अशोक गहलोत राजस्थान के कौनसे नंबर के मुख्यमंत्री हैं?
उत्तर- अशोक गहलोत राजस्थान के 12 वे नंबर और कांग्रेस के 11 वें नंबर के मुख्यमंत्री हैं.
2. राजस्थान के पहले मुख्यमंत्री कौन थे?
उत्तर- हीरालाल शास्त्री राजस्थान के पहले मुख्यमंत्री थे जो 7 अप्रैल 1949 से 5 जनवरी 1951 तक 1 वर्ष 9 माह तक इस पद पर रहे.
3. राजस्थान के तीसरे मुख्यमंत्री कौन थे?
उत्तर– राजस्थान के तीसरे मुख्यमंत्री जय नारायण व्यास थे जो 26 अप्रैल 1951 से 3 मार्च 1952 और 1 नवंबर 1952 से 12 नवंबर 1954 तक 2 बार कुलमिलाकर 2 साल 10 माह 7 दिन तक राजस्थान के मुख्यमंत्री रहे.
4. वर्तमान में राजस्थान के मुख्यमंत्री कौन हैं?
उत्तर- वर्तमान में अशोक गहलोत राजस्थान के मुख्यमंत्री हैं.
5. राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री कौन है?
उत्तर- राजस्थान की पहली महिला मुख्यमंत्री श्रीमती वसुंधरा राजे सिंधिया हैं जो 2 बार 8 दिसंबर 2003 से 11 दिसंबर 2008 और 13 दिसंबर 2013 से 16 दिसंबर 2018 तक कुल मिलाकर 10 वर्ष और 8 दिन तक राजस्थान के मुख्यमंत्री रह चुकी हैं.
6. राजस्थान 2023 में कितने जिले हैं?
उत्तर- राजस्थान में 2023 में 50 जिले हैं.
यह भी पढ़ें-
List Of District In Rajasthan 2023 (राजस्थान में जिलों की सूचि).
राजस्थान BSTC gk (सामान्य ज्ञान)
राजस्थान सामान्य ज्ञान