बिजोलिया किसान आंदोलन के महत्वपूर्ण प्रश्न (Bijoliya Kisan Aandolan GK 60 Q.& A.)

Spread the love

बिजोलिया किसान आंदोलन के महत्वपूर्ण प्रश्न (Bijoliya Kisan Aandolan GK)बिजोलिया किसान आंदोलन की शुरुआत राजस्थान के मेवाड़ क्षेत्र के बिजोलिया ठिकाने में वर्ष 1897 ईस्वी में हुई थी. राजस्थान से शुरू हुआ यह आंदोलन धीरे-धीरे पूरे देश में फैल गया. बिजोलिया किसान आंदोलन को इतिहास का सबसे लंबा अहिंसक किसान आंदोलन माना जाता है. वर्ष 1897 ईस्वी में शुरू हुआ यह आंदोलन वर्ष 1941 में समाप्त हुआ. बिजोलिया किसान आंदोलन से सम्बंधित महत्वपूर्ण प्रश्न कई परीक्षाओं में पूछे जाते हैं. परीक्षा की दृष्टि से Bijoliya Kisan Aandolan GK के प्रश्न और उत्तर का समावेश किया गया हैं.

बिजोलिया किसान आंदोलन के महत्वपूर्ण प्रश्न (Bijoliya Kisan Aandolan GK)

बिजोलिया किसान आंदोलन के महत्वपूर्ण प्रश्न (Bijoliya Kisan Aandolan GK)– इस लेख में Bijoliya Kisan Aandolan GK से सम्बंधित 61 महत्वपूर्ण प्रश्नों और उनके उत्तर का समावेश किया गया हैं, जो निम्न हैं-

[1] बिजोलिया किसान आंदोलन की शुरुआत कब हुई?

उत्तर- बिजोलिया किसान आंदोलन की शुरुआत 1897 ईस्वी में मेवाड़ के बिजोलिया में हुई थी.

[2] राजस्थान का पहला संगठित किसान आंदोलन कौन सा था?

उत्तर- “बिजोलिया किसान आंदोलन” राजस्थान का पहला संगठित किसान आंदोलन था.

[3] बिजोलिया किसान आंदोलन का जनक किसे माना जाता है?

उत्तर- साधु सीताराम दास को बिजोलिया किसान आंदोलन का जनक माना जाता हैं.

[4] बिजौलिया की स्थापना किसने ने की थी?

उत्तर- अशोक परमार ने बिजोलिया की स्थापना की थी.

[5] बिजोलिया किसान आंदोलन जब प्रारंभ हुआ तब वहां के ठिकानेदार कौन थे?

उत्तर- बिजोलिया के ठिकानेदार राव कृष्ण सिंह थे.

[6] बिजोलिया का प्राचीन या शुद्ध नाम क्या था?

उत्तर- विजयावल्ली.

[7] वर्तमान में बिजोलिया कहां स्थित हैं?

उत्तर- भीलवाड़ा (राजस्थान).

[8] “ऊपरमाल” नाम से किसे जाना जाता हैं?

उत्तर- बिजोलिया.

[9] बिजोलिया किसान आंदोलन में किस जाति के किसान सर्वाधिक थे?

उत्तर- धाकड़ जाति.

[10] बिजोलिया किसान आंदोलन का मुख्य मुद्दा क्या था?

उत्तर- भू राजस्व निर्धारण एवं संग्रह की पद्धति तथा 84 प्रकार के कर.

बिजोलिया किसान आंदोलन के महत्वपूर्ण प्रश्न (Bijoliya Kisan Aandolan GK)

[11] बिजोलिया किसान आंदोलन के समय मेवाड़ के महाराणा कौन थे?

उत्तर- महाराणा फतेह सिंह जी.

[12] बिजोलिया किसान आंदोलन की प्रथम पंचायत किस गांव में हुई?

उत्तर- गिरधारीपुरा नामक गांव में.

[13] बिजोलिया ठिकाने के जुल्मों के विरुद्ध महाराणा से शिकायत करने के लिए किसे भेजा गया?

उत्तर- नानजी पटेल और ठाकरी पटेल.

[14] बिजोलिया किसान आंदोलन में किसानों की शिकायत के खिलाफ महाराणा द्वारा किसे जांच अधिकारी के रूप में नियुक्त किया गया?

उत्तर- हामिद हुसैन.

[15] नानजी पटेल और ठाकरी पटेल को ऊपरमाल (बिजोलिया) से निर्वासित क्यों किया गया?

उत्तर- क्योंकि इन्होंने ठिकानेदार राव कृष्ण सिंह के खिलाफ महाराणा से शिकायत की थी. जब महाराणा द्वारा कोई सहायता नहीं मिली तो राव कृष्ण सिंह के हौसले बुलंद हो गए और उन्होंने इन दोनों को ठिकाने से निर्वासित कर दिया.

[16] वर्ष 1897 ईस्वी में हुए बिजोलिया किसान आंदोलन की असफलता का कारण क्या था?

उत्तर- महाराणा फतेह सिंह जी द्वारा सहायता नहीं मिलना.

[17] “तलवार बंधाई कर” किस ठिकानेदार द्वारा लगाया गया?

उत्तर- राव पृथ्वीसिंह द्वारा.

[18] “तलवार बंधाई कर” क्या था?

उत्तर- उत्तराधिकारी शुल्क अर्थात ठिकानेदार द्वारा उत्तराधिकारी के अधीन ताजपोशी होने पर जनता से वसूल किया जाने वाला कर.

[19] “तलवार बंधाई कर” का विरोध किसके नेतृत्व में हुआ था?

उत्तर- साधु सीताराम दास, फतेहकरण चारण एवं ब्रह्मदेव के नेतृत्व में.

[20] विजय सिंह पथिक किसके आग्रह पर बिजोलिया किसान आंदोलन से जुड़े?

उत्तर- साधु सीताराम दास के आग्रह पर वर्ष 1916 ईस्वी में विजय सिंह पथिक बिजोलिया किसान आंदोलन से जुड़े.

बिजोलिया किसान आंदोलन के महत्वपूर्ण प्रश्न (Bijoliya Kisan Aandolan GK)

[21] “ऊपरमाल पंच बोर्ड” नामक संगठन की स्थापना किसने की थी?

उत्तर- ऊपरमाल पंच बोर्ड संगठन की स्थापना वर्ष 1917 ईस्वी में विजय सिंह पथिक ने की थी.

[22] “ऊपरमाल पंच बोर्ड” का सरपंच किसे नियुक्त किया गया?

उत्तर- श्री मन्ना पटेल.

[23] बिजोलिया किसान आंदोलन को एक निश्चित एवं संगठित स्वरूप किसने प्रदान किया था?

उत्तर- विजय सिंह पथिक.

[24] बिजोलिया के किसानों की मांगों के औचित्य की जांच के लिए गठित जांच आयोग का नाम क्या था?

उत्तर- अप्रैल 1919 में न्यायमूर्ति बिंदु लाल भट्टाचार्य जांच आयोग का गठन किया गया.

[25] बिजोलिया किसान आंदोलन को शांत करने के लिए भारत सरकार द्वारा भेजे गए प्रतिनिधि का नाम बताइए?

उत्तर- रॉबर्ट हॉलैंड (4 फरवरी 1922).

[26] बिजोलिया किसान आंदोलन में किसानों के पक्ष में पहला समझौता कब हुआ?

उत्तर- 11 जून,1922 (रॉबर्ट हॉलैंड के प्रयासों से).

[27] विजय सिंह पथिक बिजोलिया किसान आंदोलन से कब अलग हुए?

उत्तर- वर्ष 1927 ईस्वी में.

[28] विजय सिंह पथिक के बाद बिजोलिया किसान आंदोलन का नेतृत्व किसने किया?

उत्तर- सेठ जमनालाल जी बजाज एवं हरीभाऊ जी उपाध्याय द्वारा.

[29] बिजोलिया किसान आंदोलन का पटाक्षेप कब हुआ?

उत्तर- वर्ष 1941 में मेवाड़ के प्रधानमंत्री सर टी. विजय राघवाचार्य के बनने पर.

[30] मेवाड़ के प्रधानमंत्री सर टी. विजय राघवाचा ने बिजोलिया किसान आंदोलन की समस्या का समाधान करने के लिए किसे भेजा?

उत्तर- राजस्व विभाग के मंत्री डॉ मनमोहन मेहता को.

बिजोलिया किसान आंदोलन के महत्वपूर्ण प्रश्न (Bijoliya Kisan Aandolan GK)

[31] किसके नेतृत्व में बिजोलिया किसान आंदोलन की सभी मांगें मान ली गई?

उत्तर- माणिक्यलाल वर्मा

[32] बिजोलिया किसान आंदोलन कितने वर्षों तक चला?

उत्तर- बिजोलिया किसान आंदोलन 44 वर्षों तक चला.

[33] भारत का पहला अहिंसक किसान आंदोलन कौन सा था?

उत्तर- बिजोलिया किसान आंदोलन (1897-1941).

[34] बिजोलिया किसान आंदोलन कब आरम्भ हुआ?

 उत्तर- बिजोलिया किसान आंदोलन 1897 में आरंभ हुआ था.

[35] बिजोलिया किसान आंदोलन में मुख्यतः किस जाति के किसान थे?

उत्तर- धाकड़ जाति के किसान.

[36] विजय सिंह पथिक किसके कहने पर और कब बिजोलिया किसान आंदोलन से जुड़े?

उत्तर- वर्ष 1916 ईस्वी में विजय सिंह पथिक, साधु सीताराम दास के आग्रह पर बिजोलिया किसान आंदोलन से जुड़े.

[37] विजय सिंह पथिक बिजोलिया किसान आंदोलन से पृथक कब हुए?

उत्तर- वर्ष 1927 ईस्वी में.

[38] बिजोलिया किसान आंदोलन का कारण कितने प्रकार के कर और बेगार प्रथा थी?

उत्तर- 84.

[39] नानजी और ठाकरी पटेल का संबंध किस आन्दोलन से है?

उत्तर- बिजोलिया किसान आंदोलन से.

[40] “मेवाड़ का वर्तमान शासन” नामक पुस्तक किसने लिखी?

उत्तर- माणिक्य लाल वर्मा ने.

बिजोलिया किसान आंदोलन के महत्वपूर्ण प्रश्न (Bijoliya Kisan Aandolan GK)

[41] वर्ष 1916 में किसने बिजोलिया किसान पंचायत का आयोजन किया था?

उत्तर- विजय सिंह पथिक.

[42] “ऊपरमाल किसान पंच बोर्ड” की स्थापना की गई?

वर्ष 1917 में.

[43] बिजोलिया किसान आंदोलन के दौरान “प्रवर्तित विद्या प्रचारिणी सभा” के प्रवर्तक कौन थे?

उत्तर- विजय सिंह पथिक.

[44] मेवाड़ पुकार 21 सूत्री मांग पत्र का संबंध किससे था?

उत्तर- मोतीलाल तेजावत.

[45] बिजोलिया शिलालेख के लेखक कौन हैं?

उत्तर- जैन श्रावक लोलाक जी.

[46] बिजोलिया किसान आंदोलन कितने वर्ष तक चला?

उत्तर- बिजोलिया किसान आंदोलन 44 वर्षों तक चला.

[47] बिजोलिया किसान आंदोलन कितने चरणों में हुआ था?

उत्तर- बिजोलिया किसान आंदोलन तीन चरणों में हुआ था.

[48] बिजोलिया किसान आंदोलन का प्रथम चरण?

उत्तर- बिजोलिया किसान आंदोलन का प्रथम चरण वर्ष 1897 ईस्वी से लेकर 1916 ईस्वी तक चला जिसका नेतृत्व साधु सीताराम दास द्वारा किया गया.

[49] बिजोलिया किसान आंदोलन का द्वितीय चरण?

उत्तर- बिजोलिया किसान आंदोलन का द्वितीय चरण वर्ष 1916 से लेकर 1923 तक चला जिसका नेतृत्व विजय सिंह पथिक ने किया था.

[50] बिजोलिया किसान आंदोलन का तृतीय चरण?

उत्तर- बिजोलिया किसान आंदोलन का तृतीय चरण वर्ष 1923 से लेकर 1941 ईस्वी तक चला जिसका नेतृत्व सेठ जमनालाल बजाज और हरीभाऊ उपाध्याय द्वारा किया गया था.

बिजोलिया किसान आंदोलन के महत्वपूर्ण प्रश्न (Bijoliya Kisan Aandolan GK)

[51] बिजोलिया कौन से जिले में स्थित है?

उत्तर- बिजोलिया राजस्थान राज्य के भीलवाड़ा जिले में स्थित है.

[52] बिजोलिया किसान आंदोलन में भाग लेने वाली महिला कौन थी?

उत्तर- रमा देवी जी.

[53] राजस्थान का पहला किसान आंदोलन कौन सा है?

उत्तर- बिजोलिया किसान आंदोलन.

[54] बिजोलिया किस लिए प्रसिद्ध है?

उत्तर- बिजोलिया तपोदाय तीर्थ क्षेत्र और मंदाकिनी मंदिर के साथ ही किसान आंदोलन के लिए प्रसिद्ध है.

[55] बिजोलिया किसान आंदोलन कहां हुआ था?

उत्तर- बिजोलिया किसान आंदोलन मेवाड़ के बिजोलिया नामक क्षेत्र में हुआ था जो कि वर्तमान में राजस्थान के भीलवाड़ा जिले में स्थित है.

[56] बिजोलिया किसान आंदोलन के समय मेवाड़ के महाराणा कौन थे?

उत्तर- बिजोलिया किसान आंदोलन के समय मेवाड़ के महाराणा फतेह सिंह जी थे.

[57] बिजोलिया किसान आंदोलन में महिलाओं का योगदान?

उत्तर- बिजोलिया किसान आंदोलन एकमात्र अहिंसक किसान आंदोलन था जिसमें अंजना देवी चौधरी, नारायण देवी वर्मा व रमा देवी नामक महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया.

[58] बिजोलिया किसान आंदोलन के प्रमुख नेता कौन थे?

उत्तर- बिजोलिया किसान आंदोलन के प्रमुख नेताओं में साधु सीताराम दास, विजय सिंह पथिक, माणिक्य लाल वर्मा, सेठ जमनालाल बजाज, हरीभाऊ उपाध्याय और फतेह करण चारण का नाम मुख्य है इसके अलावा रामनारायण चौधरी भी इसमें शामिल थे.

[59] बिजोलिया आंदोलन कितने वर्ष तक चला?

उत्तर- बिजोलिया किसान आंदोलन 44 वर्षों तक चला था.

[60] बिजोलिया किसान आंदोलन क्या है?

उत्तर- बिजोलिया किसान आंदोलन मेवाड़ राज्य में अत्यधिक भू राजस्व के खिलाफ बड़ा आंदोलन था.

[61] उस क्रांतिकारी महिला का नाम बताइए जिसने बिजोलिया किसान आंदोलन में भाग लिया और उसे गिरफ्तार किया गया तथा 1930 के सत्याग्रह और 1932 के सविनय अवज्ञा आंदोलन में भाग लिया और जेल गई थी?

उत्तर- रमा देवी.

बिजोलिया किसान आंदोलन के महत्वपूर्ण प्रश्न (Bijoliya Kisan Aandolan GK)

यह भी पढ़ें-

बिजोलिया किसान आंदोलन के विभिन्न चरण और कारण.

राजस्थान एकीकरण का प्रथम चरण.

तेरहताली नृत्य.

दोस्तों उम्मीद करते हैं परीक्षा की दृष्टि से Bijoliya Kisan Aandolan GK पर आधारित यह लेख आपके लिए उपयोगी साबित होगा, धन्यवाद.

बिजोलिया किसान आंदोलन के महत्वपूर्ण प्रश्न (Bijoliya Kisan Aandolan GK 60 Q.& A.)

Spread the love

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to top